1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holika Dahan 2023: होलिका दहन की रात कर लें सूखी लाल मिर्च से ये काम, बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की रात कर लें सूखी लाल मिर्च से ये काम, बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holika Dahan 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है। होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते है। इस वर्ष होली 8 तारीख को खेली जाए्गी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपने घर या घर के सदस्यों को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन इस विशेष उपाय को जरूर करना चाहिए। इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया नहीं है। इस बार होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

पढ़ें :- Marriage Astro Tips : मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय, सभी बाधाएं दूर होती हैं

अगर आप अपने घर को बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाना चाहते हैं तो आज यानि होलिका दहन के दिन लाल मिर्च का यह उपाय जरूर अपनाएं। इसके लिए सूखी लाल मिर्च, सूखा नारियल और साबुत नमक लेकर आएं। इसके बाद एक नारियल, थोड़ा सा साबुत नमक और 5 लाल मिर्च हाथ में लेकर अपने घर के प्रत्येक सदस्य के सिर से पैर तक 7 बार एंटीक्लॉकवाइज घुमाएं। फिर उसे एक कागज में बांध दें।

अग्नि में डालने के बाद सीधा घर पर आ जाएं और पीछे मुड़कर न देंखे।
मान्यता है कि इस उपाय को अपनाने से घर में आने वाली नकारात्मकता दूर होती है और बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...