1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन रखें इन बातों का ध्यान, विशेष पूजा की जाती है

Holika Dahan 2023: होलिका दहन के दिन रखें इन बातों का ध्यान, विशेष पूजा की जाती है

भारत में होली के त्योहार पर अलग अलग राज्यों में कई रंग देखने को मिलते है। ज्यादातर रंगों और पानी से होली खेली जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holika Dahan 2023 : भारत में होली के त्योहार पर अलग अलग राज्यों में कई रंग देखने को मिलते है। ज्यादातर रंगों और पानी से होली खेली जाती है। रंगों का त्योहार होली के त्योहार की शुरुआत शाम को होलिका दहन के साथ होती है और फिर दूसरे दिन होली मनाई जाती है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन यानि छोटी होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023, मंगलवार के दिन होगा।  होलिका दहन के कुछ नियम होते हैं और इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

पढ़ें :- Holika Dahan 2023: होलिका दहन की रात कर लें सूखी लाल मिर्च से ये काम, बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा

 होलिका दहन के दिन करें ये काम
1.होलिका दहन से पहले होलिका का पूजन किया जाता है और यह पूजन हमेशा सही मुहूर्त में ही करना चाहिए।
2.होलिका दहन के दिन पूर्णिमा होती है और इस दिन व्रत रखने की परंपरा है।
3.इस दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है और इससे घर में शांति और समृद्धि आती है।
4.होलिका की पूजा में सरसों, तिल, 11 सूखे गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने व गेहूं की बाली अर्पित की जाती है।
5.इसके बाद होलिका की 7 परिक्रमा लगाते हुए जल अर्पित करना चाहिए। इस दान करना शुभ माना जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...