लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन से चल रही 47वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस (47th All India Police Science Congress) का समापन हो गया है। समापन कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आयोजित 47वें ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
ने कहा कि गुजरात का गृहमंत्री रहते हुए भी मैं एक बार पुलिस साइंस कांग्रेस में शामिल हुआ था। कई बार सोचता हूं कि उद्घाटन में जाना फायदेमंद है या समापन में? समापन में जाना अच्छा होता है क्योंकि तब कार्यक्रम में मिले विचारों का मंथन होता है। बीपीआरएनडी का काम समस्याओं को ढूंढकर उसका समाधान तलाशना है। पुलिस साइंस कांग्रेस में मिले विचारों पर बीपीआरएनडी काम करता है। 1960 से 2019 तक पुलिस साइंस कांग्रेस में मिले शोधपत्रों का क्या हुआ, इस पर मंथन होना चाहिए।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, लॉ एंड ऑर्डर प्रदेश की. घुसपैठ, फेक करेंसी, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, नक्सलवाद जैसे मामलों में राज्य पुलिस और केंद्र के समन्वय की जरूरत है। केंद्र और राज्य पुलिस के बेहतर समन्वय से ही बड़ी चुनौतियों से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हजारों जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, तब जाकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। नरेन्द्र मोदी जी के आने के बाद दिल्ली में भव्य पुलिस स्मारक स्थापित किया है। क्या इस स्मारक को हम अपने-अपने राज्यों में पुलिस चेतना का जरिया बना सकते है?