1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बताया नागालैंड में सैनिकों ने क्यों की फायरिंग?

गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बताया नागालैंड में सैनिकों ने क्यों की फायरिंग?

नागालैंड  (Nagaland) में नागरिकों पर फायरिंग के मामले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने संसद मं जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सेना को ओटिंग गांव में आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद 21 कमांडोज ने संदिग्धों की घेराबंदी कर ली थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नागालैंड  (Nagaland) में नागरिकों पर फायरिंग के मामले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने संसद मं जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सेना को ओटिंग गांव में आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद 21 कमांडोज ने संदिग्धों की घेराबंदी कर ली थी।

पढ़ें :- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू करने वाले उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया  जाए : योगी

तभी वहां पर वाहन पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन लोगों ने भागने की कोशिश की। इस पर लगा कि गाड़ी में आतंकवादी थे और उन्होंने फायरिंग कर दी। इसमें गाड़ी में सवार 8 में से 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बार जानकारी हुई कि गलत गाड़ी पर गोली चल गयी है।

साथ ही सैनिकों ने दो घायलों को अस्प्ताल तल ले गए। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में वहां पर पहुंच गई। तभी आक्रोशित भीड़ ने दो वाहनों में आग लगा दी और हमला कर दिया। इस हमले में एक सैनिक की भी जान चली गयी थी। गुस्साई भीड़ से बचने और उन्हें तितर बितर करने के लिए फायरिंग कर दी।

इसमें सात लोगों की जान चली गयी। गृहमंत्री ने कहा कि फिलहाल अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि सभी एजेंसियां यह तय करें कि भविष्य में कभी भी इस तरह की घटना न दोहराई जाए। इसके साथ ही गृहमंत्री ने बताया कि, नागालैंड की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जिसे एक महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है।

पढ़ें :- यूपी में किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की  भूमि पर कोई कब्जा न करने पाए : मुख्यमंत्री योगी 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...