लखनऊ। भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। झड़ते बालों का मुख्य कारण गलत खान-पान और तनाव है। अगर आप भी बालों की इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं घने लंबे और लहराते बाल।
प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक से दो प्याज ले और उसे पीस लें। इसके बाद प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं। एक से दो घंटे बाद बालों को धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में 2-3 बार करें। कुछ समय बाद आपको खुद ही फर्क दिखेगा
ग्रीन टी
बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए ग्रीन टी के एक या दो बैग को लें और पानी में मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद सिर धो लें। ग्री टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकता है।
हेयर मसाज
हेयर मसाज भी बालों को झड़ने से रोकने में सहायता करता है। आप बालों की मसाज ऑलिव, कोकोनट, कैनोला ऑयल से कर सकते हैं। मसाज करने से पहले तेल को हल्का गर्म करें फिर हल्के हाथ से धीरे-धीरे मसाज करें। इनको बालों में लगाने के बाद चार घंटे तक छोड़ दें, फिर बालों को धोएं।
नीम और एलोवेरा
नीम और एलोवेरा भी बालों को झड़ने से रोकने का काम करता है। यह दोनों जीवाणुरोधी होते हैं जो बालों को न केवल झड़ने से रोकते हैं बल्कि दोबारा बाल उगाने में भी मदद करता है।
मेथी
मेथीहर घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीज है। खास बात यह है कि आप इसका इस्तेमाल अपने बालों को सुदंर बनाने के लिए भी कर सकती हैं।इसके उपयोग से न सिर्फ बालों का झड़ना रुकता है बल्कि सिर की रूसी भी दूर होती है।
शिकाकाई
शिकाकाई में मौजूद विटामिन ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को पोषण देने के साथ उनका विकास भी करते हैं। बालों को स्वास्थ्य रखने के लिए नारियल तेल में शिकाकाई मिक्स करके लगाएं।