नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने मंगलवार को अपनी प्रीमियम सेडान होंडा सिटी का BS6 कंप्लायंट पेट्रोल वेरियंट लॉन्च किया है। BS6 इंजन वाली होंडा सिटी पेट्रोल की कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) के बीच है। BS6 इंजन वाली होंडा सिटी का पेट्रोल वेरियंट मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत के बारे में….
नई होंडा सिटी की खासियत
कीमत
BS6 कंप्लायंट इंजन के साथ आने वाली होंडा सिटी के SV MT वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये है।
सिटी V MT की कीमत 10.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) है।
होंडा सिटी VX MT वेरियंट की कीमत 11.82 लाख रुपये है।
सिटी ZX MT की एक्स-शोरूम कीमत 13.01 लाख रुपये है।
होंडा सिटी V CVT वेरियंट की कीमत 12.01 लाख रुपये है।
सिटी VX CVT और ZX CVT की कीमत क्रमशः 13.12 लाख और 14.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) है।