1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 जनवरी 2023 राशिफल: इन जातकों को आज होगी शुभ समाचार की प्राप्त, जाने अपनी राशि का हाल

19 जनवरी 2023 राशिफल: इन जातकों को आज होगी शुभ समाचार की प्राप्त, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

मेष राशि वाले जातकों के जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

वृषभ राशिफल 

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

कर्क राशिफल 

आज अगर इंटरव्यू देने जाएं तो दिमाग़ ठण्डा रखें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी। आप अपनी काबिलियत के बदौलत सब कुछ करने का प्रयास कर सकते हैं। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें।

सिंह राशिफल 

आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कन्या राशिफल 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशिफल 

पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रही हैं।

वृश्चिक राशिफल 

आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे. आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी 4 गुनी बढ़ जाएगी।

धनु राशिफल 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल 

आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति का निर्माण होगा। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशिफल 

आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका परिश्रम रंग लाएगा और किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

मीन राशिफल 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...