1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 सितंबर 2021 का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक का पढ़ें राशिफल

11 सितंबर 2021 का राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक का पढ़ें राशिफल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल  (Horoscope )  का आंकलन किया जाता है।  जानिए 11 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल  (Horoscope )  का आंकलन किया जाता है।  जानिए 11 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

मेष राशि आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।

वृष राशि मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।  परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी।  संतान को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

मिथुुन राशि आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। आय वृद्धि में किसी मित्र की सहायता मिल सकती है। जीवन में प्रसन्‍नता रहेगी। माता से धनलाभ होने की उम्‍मीद है।

कर्क राशि  शैक्षिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

सिंह राशि   कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता से धन प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि वाणी में मधुरता से परिवार  में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चा में बढ़ोतरी से मन च‍िंति‍त रहेगा।

तुला राशि मन प्रसन्न रहेगा।  वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान भी रखें।  भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छित परिणाम प्राप्‍त होंगे।

धनु राशि कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

मकर राशि  आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।  कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के योग हैं।

मीन राशि मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशानी का सबब बनेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...