नई दिल्ली: ग्रहों की स्थिति-सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं।राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल अभी भी कुंभ राशि में बने हुए हैं। गुरु, शुक्र और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। इस वजह से जनमानस में थोड़ी खराब स्थिति रहेगी। बहुत बचकर चलने की जरूरत है। अपना ध्यान रखें। कोई रिस्क न लें।
राशिफल-
मेष-अच्छी स्थिति है।स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों की स्थिति अच्छी है लेकिन कोई रिस्क न लें। बाहर जब तूफान चल रहा हो तो हाथ-पांव समेट कर रहना चाहिए। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-रोग,ऋण,शत्रु पर भारी पड़ेंगे। लेकिन बचाव पक्ष कमजोर है। स्वास्थ्य से सम्बन्धित कोई रिस्क न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं चल रही है। मां काली की वंदना करते रहें।
मिथुन-आपस में टकराहट सम्भव है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक है लेकिन बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। पीली वस्तुओं का दान करते रहें।
कर्क-गृहकलह के संकेत हैं। आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। व्यापार अभी मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी मध्यम चल रही है। बजरंग बली को मानसिक रूप से प्रणाम करते रहें।
सिंह-एनर्जी बनी रहेगी। लेकिन कोई रिस्क न लें।चाहे प्रेम हो या व्यापार। पीली वस्तु पास रखना उचित रहेगा।
कन्या-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। मुख विकार से परेशान हो सकते हैं। जुआ, सटटा, लाटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। व्यापार मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी।
तुला-चौतरफा परेशानी वाला समय दिख रहा है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-चिंताकारी स्थिति का सृजन हो रहा है। खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार अभी थोड़ा बेहतर स्थिति में जा रहा है। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
मकर-स्वास्थ्य अभी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। बचकर पार करें। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-शासन सत्ता पक्ष से सहयोग होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। स्वास्थ्य,प्रेम दोनों मध्यम चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। इसके अलावा ठीक चल रहे हैं। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत जल्दी आप एक अच्छी स्थिति में आने वाले हैं। पीली वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।