1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 अप्रैल 2022 का राशिफल : इन राशियों को धन लाभ का है प्रबल योग, ये रहें जोखिम से दूर

6 अप्रैल 2022 का राशिफल : इन राशियों को धन लाभ का है प्रबल योग, ये रहें जोखिम से दूर

6 April 2022 Horoscope: बुधवार का दिन कुछ राशियों को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही आय के नए स्रोत विकसित होंगे। तो वहीं कुछ राशियां व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा?

By संतोष सिंह 
Updated Date

6 April 2022 Horoscope: बुधवार का दिन कुछ राशियों को राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही आय के नए स्रोत विकसित होंगे। तो वहीं कुछ राशियां व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा?

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल (Aries)

बुधवार का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। द्वितीय धन भाव में राहु द्वितीय घर में ही चंद्रमा राज्य से सम्मान व रुके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज के दिन व्यय से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

परिवार का सहयोग मिलेगा। आपको भी जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिये। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी के उकसावे में न आयें। आज मित्रों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जयंती पर कर लें ये उपाय, संकटों से मुक्ति मिल सकती है

मिथुन राशिफल (Gemini)

आपकी राशि का स्वामी बुध मकर राशि शनि के साथ अष्टम भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ता कारक है। आज एकादश द्वादश, माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क राशिफल (Cancer)
आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चंद्रमा चतुर्थ भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। कुंभ राशि का गुरु पत्नी को रोगमुक्त व जीवनसाथी से लाभकारी रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo)
आपकी राशि का स्वामी सूर्य अष्टम भाव में मीन राशि का होकर संचार कर रहा है। चंद्रमा दशम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सायंकाल के समय सुखद समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo)
आज का आपका दिन धर्म-कर्म में बीतेगा। सत्संग में हिस्सा लेंगे। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। दंपत्ति एक साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना चाहिये। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 Tithi : अक्षय तृतीया पर बन रहे योग बनाएंगे आपका काम , दौलत और सुख-समृद्धि की नहीं होगी कमी

तुला राशिफल (Libra)
आज के दिन धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। खानपान नियंत्रित रखें। नये सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। रहेगा। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। अनावश्यक मामलों में न उलझें। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। मंदिर देवालय दर्शन के लिए जाएंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। विवेक से काम लें, निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें।

धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि पर मंगल अग्नि, चोर भयकारक है। षष्ठ भाव में वृष राशि राहु भी व्यर्थ व्यय व जीवनसाथी को कष्टकारक है। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। षष्ठम भाव में वृष राशि का चंद्रमा सायंकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।

मकर राशिफल (Capricorn)
आज के दिन पंचम संतान भाव में राहु भूमि, जमीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज चतुर्थ घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।

पढ़ें :- Kamada Ekadashi 2024 : कामदा एकादशी व्रत इस दिन रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि

मीन राशिफल (Pisces)
आपकी राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से कुंभ राशि का होकर एकादश भाव में चल रहा है। चंद्रमा आज उच्च घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। आपकी किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...