1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. राशिफल 7 जनवरी 2021 : इन जातकों के भाग्य में बन रहा है प्रबल सफलता का योग

राशिफल 7 जनवरी 2021 : इन जातकों के भाग्य में बन रहा है प्रबल सफलता का योग

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं।

पढ़ें :- मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, बोले-हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए आज का राशिफल-

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को नौकरी या व्यापार के कारण अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। इसके इलावा घर की सजावट पर भी आपका धन खर्च हो सकता है, लेकिन साथ ही आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी आएंगे। बहरहाल आज के दिन मीठी चीजों का सेवन करना काफी लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

इस राशि के लोगों को अपने जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे और परिवार की स्थिति भी ठीक रहेगी। हालांकि पिता के साथ कुछ कहा सुनी हो सकती है और आपके पार्टनर को आपके घर के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है। तो ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश करे। इसके इलावा मकान और जमीन खरीदने के लिए यह सही समय नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव हो सकते है और आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते है। इसके साथ ही अपने उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपके कामकाजी रिश्तें और बेहतर होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को जीवन में कुछ नयी चीजें करनी चाहिए और अपने अंदर उत्साह कम नहीं होने देना चाहिए। जी हां अपनी इच्छाओं को महसूस करके उन्हें पूरा करने और आगे बढ़ने की कोशिश करे। इसके साथ ही उन लोगों से सम्पर्क करे, जिनसे काफी लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है और अगर बीमा करवाने के बारे में सोच रहे है, तो यह समय सही है।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोग करियर को लेकर थोड़ा आलस्य दिखा सकते है और आज का काम कल पर टाल सकते है। हालांकि आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग भी बन रहे है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को पुरानी बातें नहीं सोचनी चाहिए, क्यूकि उन बातों को सोचने का कोई लाभ नहीं। इसके इलावा आज आपको सुस्ती सी महसूस हो सकती है, तो स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। बहरहाल आज गौशाला में घास और धन का दान दे तथा जीवन के रस का आनंद ले।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए और कुछ बातें ऐसी है, जिन्हें बाद में सुलझाने की बजाय, आपको आज ही निपटा लेनी चाहिए। इसके इलावा तनाव और दबाव से दूर रहे, क्यूकि ये आपको कमजोर बना सकते है।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। हालांकि अपने जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मधुर होंगे। बता दे कि आपको किसी पर भी सोच समझ कर विश्वास करना चाहिए, क्यूकि सामने वाला व्यक्ति आपके विश्वास का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि बदलते मौसम के कारण दिक्कत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों पर ईश्वर की असीम कृपा बनी रहेगी। हालांकि आपको मंदिर में जा कर दीपक जरूर जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम बनेंगे और चिंताओं का बोझ भी हल्का होगा। इसके साथ ही आज आपको स्वादिष्ट भोजन खाने को मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को घर बैठ कर शिक्षा हासिल करने के साधन ढूंढने चाहिए और इसी दिशा में कोशिश करते रहना चाहिए, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके इलावा आपके घर परिवार में जो समस्या चल रही थी, अब वो दूर हो सकती है। बता दे कि अपने मन को निराश न करे और आज आप जितना समय खुद को देंगे, उतना ही शांत महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

इस राशि के लोगों को किसी धार्मिक गतिविधि या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसके इलावा जो लोग अपने प्रेमी से दूर रहते है, वे अपने प्रेमी के साथ बातचीत करके अपनी गलतफहमियों को दूर कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है और परिवार के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। जिससे परिवार का माहौल काफी खुशनुमा होगा और किसी गरीब को लाल कपड़े दान करना काफी फायदेमंद रहेगा। हालांकि आज अपने व्यव्हार के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे और मीठी वाणी बोले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...