1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 अक्टूबर 2021 का राशिफल : शनिदेव की इन 5 राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

23 अक्टूबर 2021 का राशिफल : शनिदेव की इन 5 राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Rashifal Today 23 October 2021 : हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर 2021, शनिवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि में विराजमान रहेगा। चंद्रमा और राहु की युति से वृषभ राशि में ग्रहण योग बना हुआ है। धन के मामले में शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं अपनी राशि का हाल।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Rashifal Today 23 October 2021 : हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर 2021, शनिवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि में विराजमान रहेगा। चंद्रमा और राहु की युति से वृषभ राशि में ग्रहण योग बना हुआ है। धन के मामले में शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं अपनी राशि का हाल।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- मेष राशि वाले धन का प्रयोग सोच समझ कर करें। गलत कार्यों पर भी धन का व्यय हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आपकी राशि में राहु और चंद्रमा की युति बनी हुई है। महत्वपूर्ण कार्यों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- धन के मामले में शनिवार के दिन अधिक सचेत रहेना होगा। लेनदेन में जल्दबाजी की स्थिति परेशानी और धनहानि का कारण बन सकती है। धन की कमी के कारण कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- क्रोध से दूर रहने का प्रयास करें। शनिवार का दिन मिला जुला रहेगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है। आलस का त्याग करें और समय पर कार्यों को पूरा करें।आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. धन की बचत को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्त उठायेंगे।   आय में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। नए कार्यों को आरंभ कर सकते हैं। इसके लिए समय उचित है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- मन प्रसन्न रहेगा. मंगल का प्रवेश आपकी राशि में हो चुका है। धन के मामले में लाभ मिलने की संभावना है। लग्जरी चीजों पर धन का व्यय हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो मानसिक परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- धन की कमी महसूस कर सकते हैं। धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात का योग बना हुआ है। आलस का त्याग करें और इसका लाभ उठाने का प्रयास करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में दिक्क्त आ सकती है। फिर भी धैर्य बनाए रखें। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। प्रतिद्वंदी कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज के दिन किया गया परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा। शनिवार का दिन लाभ के अवसर भी जीवन में ला सकता है। इन अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको वो काम दुबारा करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम में कमी न आने दें, नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो उसकी प्लानिंग कर सकते हैं।आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- धन के मामले में शनिवार को सचेत रहना होगा। इस दिन धन की हानि का योग बना हुआ है। धैर्य बनाए रखें। बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें। आलस का त्याग करें और अवसरों को खोजने का प्रयास करें।आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...