1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 2 अगस्त 2021 का राशिफल: सावन के दूसरे सोमवार को इन जातकों पर होगी भोले की कृपा, इन्हे मिलेगा धन लाभ

2 अगस्त 2021 का राशिफल: सावन के दूसरे सोमवार को इन जातकों पर होगी भोले की कृपा, इन्हे मिलेगा धन लाभ

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। नौकरीपेशा को तरक्की की सूचना मिल सकती है। आपको शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। ईश्वर की आराधना करेंगे। युवाओं को नई सूचना मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। कुसंगति से बचें। जोखिम न लें।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

वृषभ राशिफल

आज आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचें। धन की स्थिति ठीक रहेगी। छात्र वर्ग को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। निवेश कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी कुछ परेशानी दूर होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के विचार को त्यागें। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। तनाव दूर होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से मतभेद उभर सकता है। काराेबारियों को लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने कार्य पूरे कर पाएंगे।

कर्क राशिफल

आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। युवाओं के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरीपेशा का दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। किसी रिश्तेदार से दुखद सूचना मिल सकती है। खर्च ज्यादा होगा। तनाव हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। नई जानकारी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशिफल

आज आपकाे काफी सावधान रहना होगा। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात के दौरान तनाव बढ़ेगा। पैतृक मामले उलझ सकते हैं। यात्रा जरूरी न तो टाल दें। किसी काम को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शुभ सूचना मिलेगी। अचल संपत्ति से जुड़ी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। दफ्तर में आपके सहयोग से बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी।

पढ़ें :- अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

कन्या राशिफल

आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक रहेगी। अधिक काम से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है।  धन लाभ हो सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अनजान लोगोंसे सतर्क रहें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। नशापान से बचें। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। कारोबार मुनाफा होगा। यात्रापर जाएंगे। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे।

तुला राशिफल

आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। बाहर का खाने से बचें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर को लेकर युवाओं को काफी मेहनत करना होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। जोखिम न लें। जमीन या मकान खऱीदने का प्लान बनाएंगे। दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 

आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। सामाजिक रूप से आज आपकी सराहना होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा आज खुश रहेंगे। तरक्की की संभावना है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। आपको यात्रा को टालना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु राशिफल

विरोधियों से आज सावधान रहें। आपको कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है।  अनजानों से दूरी बनाकर चलें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आपको रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। तबियत कुछ बिगड़ सकती है। पारिवारिक कार्यों से यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। तनाव लेने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसायियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।  खुश रहेंगे। खुशखबरी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। किसी कार्य को न टालें। सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। सोच समझकर खर्च करें। वाणी पर संयम रखें। बातचीत करते समय अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। किसी से विवाद होने की आशंका है। वित्तीय लेनदेन में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत की स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपका तनाव दूर होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। सार्वजनिक कार्यों में सहयोग देंगे। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। प्रभु की आराधना करेंगे। खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक रहेंगे। कार्यशैली में बदलाव होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...