1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 8 अगस्त 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हे मिलेगा जीवनसाथ का प्यार

8 अगस्त 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हे मिलेगा जीवनसाथ का प्यार

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

अपने पारिवारिक जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। और रोमांस रिश्ते में बरकरार रहेगा। लव लाइफ जीने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता हावी न होने दें। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

वृषभ राशिफल

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण होंगे। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास की संभावना रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मन अस्वस्थ हो सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशिफल 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग रहेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मांगलिक आयोजन हो सकते हैं, जिससे आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी रहेगा। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिया धन वापस हो सकता है। लेन-देन से बचें। बड़े भाई एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

कन्या राशिफल 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम चलेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों को किसी बात की ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

लव लाइफ बिता रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पर जो लोग विवाहित हैं। उनका गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया तरीके से बीतेगा। लाइफ पार्टनर आपको कोई फायदा दे सकता है।

तुला राशिफल

गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा बीतेगा और रोमांस से परिपूर्ण रहेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए दिन आज का अच्छा रहने वाला है। प्रिय से अपने दिल की बात कहने का आज आपको अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल

गृहस्थ जीवन खुशनुमा होगा । लाइफ पार्टनर प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ मजा उठाएंगे ।

धनु राशिफल

गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। समझदारी व करीबियां बढ़ेंगी। लव लाइफ बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

मकर राशिफल

आपका गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा। लाइफ पार्टनर परिवार के कामों में व्यस्त रहेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों को प्यारी मीठी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल

गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। जो लोग लव लाइफ में हैं। उन्हें भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। और अपने दिल का हाल आप अपने प्रिय को सुनाएंगे।

मीन राशिफल

घर परिवार का सहयग प्राप्त होगा। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा। जो लोग लव लाइफ में हैं। उन्हें कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...