1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 फरवरी 2022 का राशिफल: वैलेंटाइन डे पर इन राशियों पर होगी धनवर्षा, इनको मिलेगा भाग्य का साथ

14 फरवरी 2022 का राशिफल: वैलेंटाइन डे पर इन राशियों पर होगी धनवर्षा, इनको मिलेगा भाग्य का साथ

Horoscope Rashifal 14 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 फरवरी 2022 को सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 14 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 14 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 फरवरी 2022 को सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 14 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

मेष राशि- आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे और दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मि‍क आयोजन हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

वृष राशि- इस राशि के जातकों के मन में निराशा व असन्तोष हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय की स्थिति भी सन्तोषपूर्ण रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता व धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मन में नकरात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।

कर्क राशि- मन में शान्ति‍ व प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आय में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्‍य का ध्‍यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। तनाव हो सकता है। प‍िता के स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

सिंह राशि- मन अशान्त हो सकता है। इसलिए आत्मसंयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

कन्या राशि- आज के ​दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- इस राशिवालों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट रहेंगे।

धनु राशि- आज के दिन स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी की कठोरता रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

मकर राशि- धन की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

कुंभ राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति पर नजर रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि- आज के दिन कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लंबी यात्रा के योग हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...