1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 जुलाई 2021 का राशिफल : मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, जानें अपनी राशि का हाल

20 जुलाई 2021 का राशिफल : मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, जानें अपनी राशि का हाल

मंगलवार को सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य भी कर्क राशि में व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर मेष व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। मंगलवार को सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य भी कर्क राशि में व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर मेष व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें :- Nautapa 2024: नौतपा की भीषण गर्मी में खुद को रखें हाइड्रेटेड, इन बातों का रखें ध्यान

मेष: काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब भाग्य भी आपका साथ देगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलने का योग है। महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन है इसलिए प्रयास करना न छोड़ें।

वृषभ: आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा।

मिथुन: आज आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अतः व्यर्थ की मान- बड़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।

कर्क: आज का दिन किसी बहन-भाई की च‍िंता टहल सेवा में व्यतीत होगा क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।

पढ़ें :- Parshuram Jayanti 2024 : भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की शक्ति अक्षय थी , जयंती के दिन करें विधि विधान से पूजा

सिंह: आपको कारोबार की चिंता आज विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी समय से व्यवसाय नियम‍ित नहीं है। अस्थिरता अभी कुछ और समय तक लगी ही रहेगी। ध्‍यान रखें क‍ि नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ज्‍यादा ही भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इस भागदौड़ से आपको लाभदायक पर‍िणाम ही म‍िलेंगे। बेहतर होगा क‍ि आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें।

तुला: आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। आज कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर सकते हैं। सामाजिक और व्‍यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक: कस्मात आज अमंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा।

धनु: आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

मकर: सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आज आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य-विनोद बढ़ेगा।

कुंभ: उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-न‍िर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुच‍ि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है।

मीन: आज अध्ययन व आध्यात्म में रुच‍ि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें अन्‍यथा वापस म‍िलने के योग कम ही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...