1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 जुलाई 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

29 जुलाई 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज आपके किस्मत में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। परिजनों के साथ खुशहाल समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन चिंतारहित होगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। धन लाभ होने के अवसर आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपको शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

वृषभ राशिफल 

आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। इससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति  बेहतर होगी। आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा।  योजना फलीभूत होगी।  समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रूका हुआ धन मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जोखिम वाले कार्य न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवारजनों के साथ नियंत्रित व्यवहार रखें।

मिथुन राशिफल 

गैरजरूरी खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियो का सामना करना पड़ेगा। आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। किसी को आज उधार न दें। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  अपने पार्टनरों के साथ मिलकर आज नई योजना बना  पाएंगे। अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

 कर्क राशिफल

अनजान लोगों से सावधान रहें। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। उधार की रकम वापस मिलेगी।  आपकी मुलाकात किसी बुद्धिजीवी से होगी। नए मित्र बनेंगे। आपको अपनी बोली पर संयम रखने की जरूरत है। नए काम की शुरूआत सोच समझकर करें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह राशिफल

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक हालत  मजबूत होगी। आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को  लाभ हो सकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।  छात्रों को काफी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने अतीत और रिश्तों को लेकर गंभीरता से मनन करें। मित्रों के साथ  घूमने के लिए जा सकते हैं।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : हिंदू नववर्ष का पहला महत्वपूर्ण त्यौहार है चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कन्या राशिफल

किसी के साथ आपका मतभेद दूर होगा। खर्च सावधानी से करें। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी से विवाद न करें। आपको कुछ नई कारोबारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। संतान के कार्यों से खुशी मिलेगी। किसी कानूनी मामले में आज कोई आपकी मदद कर सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।

तुला राशिफल

जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। किसी कार्य में ज्यादा खर्च होगा।छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे। कुछ अनुभवी लोगों से मिलने के बाद आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन होगा।  विवाह योग्य युवाओं के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके पक्ष में है। अनजान लोगों की मदद करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। छात्र अपने प्रयासों में कोई कमी ना आने दें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।  आपकी कार्यशैली में बदलाव होगा। घरेलू विवाद दूर होंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ कारोबारी काम आज रूक सकते हैं। बेरोजगारों को नए अवसर मिल सकते हैं।  समाजसेवा से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। 

मकर राशिफल

आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको सेहत सम्बन्धी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जिनसे आपका काम प्रभावित होगा। आपको प्रभु की आराधना करनी चाहिए, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका दिन उलझन वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की की सूचना मिलेगी। सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे। 

पढ़ें :- Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर बन रहा है अत्यंत शुभ योग , करें भगवान शिव की उपासना

कुंभ राशिफल

आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी कर्ज न दें। किसी मित्र से मुलाकातहोगी। आज का दिन  योजनाओं में निवेश करने के लिए उपयुक्त है। भाग्य प्रबल रहेगा। लेकिन आपका मन चिंताओं से ग्रस्त होगा। खर्च बढ़ने से पारिवारिक तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। बेवजह किसी काम में खर्च न करें।  परिवार में विवाद होने की आशंका है।

मीन राशिफल

किसी बाद को लेकर विवाद हो सकता है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। सोच-समझकर ही बोलें।  मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में बेहतर मिल सकता है। प्रमोशन की संभावना है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खानपान में लापरवाही न करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...