1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 जून 2021 का राशिफल: ये राशि के जातक आज की यात्रा को टालें, जानिए अपनी राशि का हाल

18 जून 2021 का राशिफल: ये राशि के जातक आज की यात्रा को टालें, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 18 जून 2021

आपकी धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को जॉब मिल सकती है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। कारोबार  में बढ़ोतरी होगी। पूजापाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। कार्यस्थल का माहौल शांत रहेगा। आपके काम  सरलता से पूरे होंगे। नए काम से लाभ मिलेगा। किसी से मतभेद दूर होंगे। कर्ज देते समय पूरी सावधानी रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने बचें। 

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

वृषभ राशिफल 18 जून 2021

धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारी के फिर से उभरने से परेशान हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको शुभ सूचना मिलेगी। किसी कार्य में जोखिम ले पाएंगे।आपको तनाव से बचना होगा। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर नजर रखें। छात्रों को लाभ होगा।

मिथुन राशिफल 18 जून 2021

आज आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास कामयाब रहेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दंपत्तियों के  बीच मधुरता रहेगी। आमय के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद उभर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। विवादित स्थिति से दूर रहें। जरूरी फैसले बिना परिवार वालों की सहमति के न करें। किसी आयोजन में हिस्सा लेने दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। युवाओं को कैरियर के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।

कर्क राशिफल 18 जून 2021

व्यवसाय में प्रगति होगी। योजना बनाकर कार्य करें। विद्यार्थियों को बेहद परिश्रम करना होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। गोपनीय चर्चा करते समय सतर्क रहें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें। किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आलस्य न करें। यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। एकांत में मन लगेगा। ईश्वर की आराधना करेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। अपनों का साथ मिलेगा।

सिंह राशिफल 18 जून 2021

आज अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। गोपनीय चर्चा करते समय सतर्क रहें। विशेषज्ञों की मदद से छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। ज्यादा काम होने के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। दिनचर्या में परिवर्तन लाने पर विचार करेंगे। सेहत सुधरेगी। बाहर के खानपान से दूर रहें। आपको खुशखबरी मिलेगी। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जांएगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कन्या राशिफल 18 जून 2021

सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आय के नए मौके सामने आएंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा कार्यस्थल में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। दफ्तर में किसी से विवाद होने की आशंका है। आपकी पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। जोखिम से जुड़े कार्य कर पाएंगे। पुराने विवाद का आज निपटारा हो सकता है। आप आज खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। दंपत्ति घूमने के लिए जाएंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशिफल 18 जून 2021

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा। विशेषज्ञों की मदद से उनकी समस्या का हल निकलेगा।  कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों से सतर्क रहें। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस नहीं मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।  बुजुर्गों का ख्याल रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल 18 जून 2021

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप नई योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। ऋण की रकम वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जोखिम वाले काम से दूर रहें। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर होगा। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के मधुरता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। कुसंगति से दूर रहें।

धनु राशिफल 18 जून 2021

आज खर्च ज्यादा होगा। व्यवसाय में इजाफा होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। आपका दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज जरूरी फैसले को टाल दें। किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। आपको शत्रु पक्ष से सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। सेहत बिगड़ सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशिफल 18 जून 2021

शुभ सूचना मिलेगी। आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। आज का दिन शानदार रहेगा।  युवा वर्ग बेहद प्रसन्न रहेगा। सफलता मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कानूनी मामले का निपटारा हो सकता है। ज्यादा कार्य करने के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशिफल 18 जून 2021

आज किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। आपकाे बाहर जाना पड़ेगा। आपको परिजनों से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ परेशानी का सामना कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। खानपान का ध्यान रखें। घूमने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से मतभेद उभर सकते हैं। तनाव के चलते आपका काम आज प्रभावित रहेगा।

मीन राशिफल 18 जून 2021

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी मित्र की समस्या हल कर पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दंपत्तियों के बीच कुछ तनाव हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। मित्रों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। शत्रु पक्ष आज हावी हो सकते हैं।  कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी  बढ़ेगी। प्रसन्नता के क्षण आएंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...