1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 29 जून 2021 का राशिफल : मेष की सुधारेगी आय, तो मकर के स्वास्थ्य में तनाव, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन

29 जून 2021 का राशिफल : मेष की सुधारेगी आय, तो मकर के स्वास्थ्य में तनाव, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन

आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। मंगलवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण की उपासना के साथ लक्ष्मी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

आज हनुमान की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है। आज मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुंभ राशि में है। शतभिषा नक्षत्र है । गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। मंगल व शुक्र कर्क राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा व गुरु एकसाथ कुम्भ में गजकेसरी नामक राजयोग बनाएंगे।

आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आइए जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

मेष- आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा ।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा ।लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा का दशम व राशि स्वामी शुक्र का तृतीय गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में लाभ है।

कर्क- मंगल व शुक्र इस समय इसी राशि में हैं।राजनीतिज्ञों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है । व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। लाल व पीला रंग शुभ है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

कन्या- आज जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का एकादश गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल का नवम गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का मिथुन तथा चन्द्र का कुम्भ गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें।

मकर- शनि का मकर व चन्द्र का गुरु के साथ कुंभ राशि में गोचर आज इस राशि के लिए व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा व गुरु आज इसी राशि में गजकेसरी नामक राजयोग बना रहे हैं। राशि स्वामी शनि आज कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मीन- बैंकिंग ,इंसोरेंस व एजुकेशन सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। शुक्र का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...