1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 जून 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी भगवान सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल

6 जून 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी भगवान सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन शानदार रहेगा।  पारिवारिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काफी दिनों से रूके हुए काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। अपनी घरेलू जिम्मेदारी को पूरा करें। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।  युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। साझेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनशैली में परिवर्तन होगा। समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तनाव न लें।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको खुशखबरी मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा पाएंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। काफी दिनों से रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। मित्रों के साथ पार्टी करेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। समयपर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अपरिचित लोगों से सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल

आज आप काफी खुश रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए खास रहेगा।अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। नए काम में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। लगभग सभी कार्यों को पूरा कर सकेंगे। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टालें। जोखिम लेने से बचें।।  कहीं घूमने जाने के लिए योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। बाहरी चीज खानें से बचें। कारोबार में प्रगति होगी। वाहन खरीद सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन काफी गहमागहमी में बीतेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आप आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। दंपत्ति के बीच प्यार रहेगा। नई योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है, जो आपको नई दिशा देगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। बुजुर्गों की अनदेखी न करें।  कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

सिंह राशिफल

आज का दिन ठीक रहेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। नए प्लान को कार्य में परिवर्तित करने का समय नहीं है। निवेश कर सकते हैं। लेनदेन में सावधानी रखें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सराहना होगी। सेहत सामान्य रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों से सतर्क रहें। विद्यार्थियों लिए दिन बेहतर है। परिजनों से रिश्तों में सुधार आयेगा। मित्रों का किसी कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आज सकारात्मक रहेंगे। शत्रु पक्ष से कुछ नुकसान हो सकता है। ज्यादा जोखिम न लें।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कन्या राशिफल

आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने कार्यों को बखूबी पूरा करें। कारोबार से जुड़ा नया काम शुरू कर सकते हैं। परिजनों, रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिल सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अनजान से बातचीत करते समय सावधान रहें। किसी से विवाद हो सकता है। अनावश्यक यात्रा न करें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। बुरी संगत को त्याग दें।  छात्रों को काफी मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आध्यात्मिकता  की ओर अग्रसर होंगे। अपरिचित लोगों से नुकसान हो सकता है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी।

तुला राशिफल

आपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते तलाशने में आप कामयाब रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े कामों में आपको सफलता मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहने की जरूरत है। विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। शांत और धैर्य के साथ अपना कार्य करें। सामाजिक कार्यों से जुड़े के लिए आज का दिन अच्छा है। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आप बातचीत करते समय सावधान रहें। निजी बातें हर किसी से भी नहीं कहें। किसी काम में निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। सेहत ठीक रहेगी। परिवार से जो आपको जिम्मेदारी मिलेगी उसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन है। जोखिम लेने से बचें। आपकी दिनचर्या में परिवर्तन होगा।  आर्थिक लाभ होने के संभावना है। कारोबार में उन्नति होगी। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। तरक्की मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी। जीवनसाथी को उपहार देंगे।

धनु राशिफल

आज आपका दिन उलझन भरा हो सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक परेशानी के चलते आप विचलित रहेंगे। किसी बुजुर्ग की सलाह जरूर लें। कारोबार में लाभ होने के आसार हैं। यात्रा करते वक्त सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। नया काम शुरू करने से बचें। कहीं यात्रा पर न जाएं। जोखिम को टालें। शत्रुओं के चलते आपको नुकसान हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी कामयाबी मिल सकती है। आज आप किसी भी काम को टालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।  परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने के अवसर सामने आएंगे। तरक्की मिल सकती है। पढ़ाई को लेकर छात्र कुछ आलस दिखा सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। अज्ञात बाधा दूर हो सकती है। शांत रहने का प्रयास करें। खुशखबरी मिलेगी।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशिफल

आज का दिन सुखद रहेगा। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बना रहेगा। लेनदेन करते वक्त सावधान रहेें। जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। आज शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। किसी काम को लेकर फैसला लेने में दिक्कत हो सकती है। आपको आज दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। कारोबारी साझेदारों पर नजर रखें। कुसंगति से दूर रहें। लाटरी, नशा, जुआ से नुकसान होगा, इन बुरी वृत्तियों को त्यागें। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। खर्च सावधानी से करें।  

मीन राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा।  बड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लंबित काम पूरे होंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरा करें। पार्टनर के साथ घूमने जाएं। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस सकती है। अपने धार्मिक स्थल जा सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। फिलहाल किसी तरह की नई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनेंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। रिश्तेदारों से चर्चा होगी। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...