1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 मार्च 2021 का राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा बेहतरीन, जानें अपनी राशि का हाल

16 मार्च 2021 का राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा बेहतरीन, जानें अपनी राशि का हाल

मेष राशि , वृषभ राशि , मिथुन राशि , कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि , धनु राशि, मकर राशि,कुम्भ राशि, मीन राशि

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को संपत्ति के कामों में लाभ मिलेगा। आज आपको थकान महसूस हो सकता है इसलिए आराम करने की जरुरत है। रोजगार में वृद्धि होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रु शांत होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में शुभ परिणाम हासिल होंगे। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचिए अन्यथा हानि हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करे अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है। कुसंगति से दूर रहें। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आप जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आमदनी से ज्यादा खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका मन शांत रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : हिंदू नववर्ष का पहला महत्वपूर्ण त्यौहार है चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक बुरी सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आज के दिन किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाहन देखकर चलाएं। परिस्थितियों के अनुसार आपको अपने अंदर भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है।

तुला राशि 

तुला राशि वाले लोगों का आज मन काफी चिंतित नजर आ रहा है। फालतू के खर्चे बढ़ेंगे। कुसंगति से बचें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, यह आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी। आपको अपनी कोशिश का उचित परिणाम जरूर मिलेगा।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप किसी नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। ईमानदारी के साथ आप अपने पूरे काम करने वाले हैं। स्त्री पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके बेहद खुश होंगे। आज आपको कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। किसी पुरानी बीमारी से आराम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में थोड़ा धन खर्च होगा। अचानक विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों की कार्यप्रणाली में आज सुधार होगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

पढ़ें :- Ravi Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत पर बन रहा है अत्यंत शुभ योग , करें भगवान शिव की उपासना

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को आज अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता की तरफ से सहयोग और प्रेम की प्राप्ति होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को नौकरी और निवेश संबंधित मामलों में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। गाड़ी चलाते समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा चोट लग सकती है। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...