1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 जनवरी 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलने वाला है आर्थिक लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

20 जनवरी 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलने वाला है आर्थिक लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आज के दिन कामयाबी मिलेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। बुजुर्गों को सेहत संंबंधी परेशानी हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आपको रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार पढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपको नई जानकारी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगें। युवा वर्ग को नौकरी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

वृषभ

शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपको आज आज किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू कर पाएंगे। मित्रों से मदद मिलेगी। सगे संबंधियों के यहां जा सकते हैं। लेनदेन के दौरान विवाद की आशंका है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। बोलचाल पर काबू रखें। आपको आज अप्रिय खबर मिल सकती है।

मिथुन

आपकी धन-संपत्ति में इजाफा होगा। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करना होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आप आज काफी प्रसन्न रहेंगे। सत्संग से लाभ मिलेगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात के बाद आप खुद के स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। सकारात्मक रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आपकी सराहना होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कर्क

परिवार के किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। पुरानी दिक्कतें दूर होने की उम्मीद है। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ चर्चा होगी। कुंवारों के लिए रिश्ते  की सूचना आ सकती है। एकांत में रहना पसंद करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। मकान खरीद सकते हैं।कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दंपत्ति में मधुरता रहेगी।

सिंह

दुर्घटना से हानि संभव है। आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। किसी को अपनी गोपनीय बात न बताएं। जरूरी जानकारी मिलेगी। परिजनों के साथ  मधुरता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा रूकी हुई रकम वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के सहयोगियों से मदद मिलेगी। नए काम से लाभ होगा। इलाज में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी को उपहार देंगे। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेंगे।

कन्या

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

कैरियर में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। दफ्तर में किसी से मतभेद होने की आशंका है। आज तनाव में रहेंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। इलाज के लिए लापरवाही न बरतें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, दिक्कतें दूर होंगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। समय पर कार्य पूरे कर सकते हैं।

तुला

अपरिचितों से लेनदेन न करें। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। आपका रूका हुआ कार्य पूरा होगा। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी मुराद पूरी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। जिम्मेदारी पूरी करने में आलस्य न करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करन पड़ सकती है। घर में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने के कारण चिंतित रहेंगे। खर्च ज्यादा होगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान पढ़ेगा। अपनों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों के व्यवहार से कुछ ठेस लग सकती है। दफ्तर में नई सूचना मिलेगी। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

धनु

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है। फील्ड में कार्य करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आज अफसर आपकी सराहना करेंगे। मित्रों की मदद कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए काफी परिश्रम करना होगा। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आमदनी में वृद्धि संभव है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दंपत्ति धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज दफ्तर में ज्यादा काम रहेगा। थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। वाहन आदि खरीद सकते हैं। कामकाज अच्छा चलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अचानक किसी मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। धन लाभ होगा। जोखिम न लें।

कुंभ

आपके कार्य आज आसानी से होंगे। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। लेनदेन में परेशानी का सामना कर सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने में संदेह है। आज किसी कार्य को शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। इन जातकों को आज बातचीत करते समय काफी सतर्क रहना होगा। विरोधियों की वजह से किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। खर्च ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है।

मीन

आज का दिन उलझन में बीतेगा। पैतृक संपत्ति परिवार में कलह, तनाव का माहौल रहेगा। निर्णय ले पाने में असमर्थ रहेंगे। युवा अपने भविष्य के लिए चिंतित हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। निवेश के नए प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। बुजुर्गों की मदद मिलेगी। मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को लाभ होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...