1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अप्रैल 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलेगी कार्यों में सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल

26 अप्रैल 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलेगी कार्यों में सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल

घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपके व्यापार की गति थोडी धीमी होगी। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। माता पिता आपके  कार्यों से प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपके व्यापार की गति थोडी धीमी होगी। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। माता पिता आपके  कार्यों से प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

वृषभ राशि

दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त स्वभाव से बहुत सहयोगी हैं। जरूरतमंद को खाना खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। सफलता और धन दोनों ही मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी बात का अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि

बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी रखने का है क्योंकि आप मानसिक तौर पर भी थोड़े कमजोर महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी कुछ थकावट आपको महसूस होगी, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है. दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा. प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन काफी सुख कारी रहेगा.व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है और कुछ लोगों को कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी करीबी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार ना होने में परेशानी आयेंगी। जीवनसाथी से ली गयी सलाह किसी काम को पूरा करने में कारगार साबित होगी। भगवान शिव को मीठी खीर का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कन्या राशि

आज नकारात्मक विचारों को अपने मन में ना आने दें। आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पायेगा। ख़ुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

तुला राशि

कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर जीवन ऊर्जा काफी होगी, जिससे कामों में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा पर जाने से समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।  अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

धनु राशि

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ घर पर समय बितायेंगे। ऑफिस के लोग आपके काम को लेकर तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा. किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। अपने ईष्टदेव का ध्यान कर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

मकर राशि

आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनायों को पूर्ण रूप से महसूस कर पायेंगे। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है। किसी भी मामले में आप निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि आप उस अवसर को ही खो दें। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशि

बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मीन राशि

आज के दिन आप अपने काम पर पूरा फोकस रखेंगे लेकिन ऐसा नहीं है कि आप अपने परिवार को छोड़ेंगे, बल्कि उन पर भी पूरा ध्यान बनाए रखेंगे, इससे सामंजस्य रहेगा और आपको खुशी होगी। घर परिवार पर भी ध्यान देंगे। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आने से स्थितियां बढ़िया बनेंगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...