1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 फरवरी 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को आज रहना होगा बेहद सतर्क, जानिए अपनी राशि का हाल

27 फरवरी 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को आज रहना होगा बेहद सतर्क, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आप बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। युवाओं को कैरियर में नए मौके मिलेंगे। ऋण संबंधी मामलों में प्रगति होगी। कारोबार की स्थिति स्थिर रहेगी। सामाजिक कार्य करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपनी कार्यशैली में  बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी  मित्र की मदद कर सकते हैं।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ

पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक  जीवन में कामयाबी मिलेगी। पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। किसी को अप्रिय शब्द न कहें। ज्यादा जोखिम न लें। आज का दिन आनंददायक रहेगा। कार्य के सिलसिले में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मिथुन

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज तनाव से खुद को मुक्त रखने का प्रयास करें। काफी व्यस्तता रहेगी। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

कर्क

आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से  बचें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों के क्षण आएंगे। दफ्तर में सहयोगियों के साथ तनाव हो सकता है। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

सिंह

कारोबार में दिक्कतों का  सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य में अच्छे परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। आज  यात्रा को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दफ्तर में आपको शुभ सूचना मिलेगी। युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।

कन्या

आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं।। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं।

तुला

आज कोई खुशखबरी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा पर जा सकते हैं।  खानपान में सावधानी बरतें। व्यवसाय के सिलसिले में कुछ बड़े सौदे हो सकते हैं। दंपत्तियों के बीच  रिश्ते बेहतर रहेंगे।

वृश्चिक

कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ होगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। धार्मिक यात्रा अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आज आपका दिन खुुशनुमा रहेगा। छात्रों को परिश्रम करना होगा। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्यस्थल के लिए निकलें। 

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मौके पर जानें कौन है नीम करोली बाबा और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

धनु

अनजान लोगों से आपको आज सतर्क रहना होगा। शत्रु कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। दफ्तर में आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। आज आपको किसी की बात से परेशान हो सकते हैं। तनाव हो सकता है।  जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश का जोखिम न लें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। 

मकर

आज  धन लाभ होने की संभावना है।  आज आपको किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। बुजुर्ग सेहत को लेकर सचेत रहें। संतान पक्ष की दिक्कत दूर कर सकेंगे।  रिश्तेदारों का सहयोग कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। जमीन-जायदाद को लेकर अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज कुछ दुखद सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। 

कुंभ

सेहत संबंधी दिक्कत का सामना कर सकते हैं। आपको अपने खानपान में परिवर्तन लाना चाहिए। कानूनी मामलों में परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत होगी। सामाजिक कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।  दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। 

मीन

व्यवसाय से जुड़ा विवाद उभर सकता है। कर्ज वापसी को लेकर दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं को गंभीरता के साथ अपने कैरियर को लेकर कार्य करना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से लाभ होगा। आज का दिन सामान्य रहेगा।  नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर करें सुंदरकांड का पाठ, आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत होता है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...