1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 अप्रैल 2021 का राशिफल: इस राशि के जातक वाद-विवाद से बचें, इन्हे मिलेगा बड़ा लाभ जानिए अपनी राशि का हाल

30 अप्रैल 2021 का राशिफल: इस राशि के जातक वाद-विवाद से बचें, इन्हे मिलेगा बड़ा लाभ जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशि, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल , मकर राशिफल , मकर राशि, कुम्भ राशि, मीन राशि

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की बड़े अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में नए-नए प्रयोग करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए क्योंकि किसी के साथ बेवजह कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। सेहत कमजोर रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचानक किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। बुद्धि के प्रयोग से आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप आपने चारों के वातावरण का आनंद लेते नजर आएंगे। आज आप अपने ऊपर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अपने लिए कोई मोबाइल, लैपटॉप खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ में कमी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें और उन बाहर के खान-पीन से परहेज रखें। भाई-बहन की शादी में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के आजाद होने का दिख रहा है।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे, तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, इसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। संतान को यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। यदि आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, तो आपके ऊपर आज उच्च अधिकारियों की कृपा बरसेगी, जो आपको प्रमोशन दिलवा सकती हैं और आपकी सैलरी भी बढ़ सकती हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं, सायंकाल के समय यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु के  चोरी होने का भय बना हुआ है। व्यापार में कुछ नई तरकीब आज आपके काम आएंगी, जो आपके व्यापार को गति देंगी। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज दान पुण्य के कार्यों में धन व्यय करेंगे और दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी और उसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने से आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, इससे आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है। आज दिन का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके आसपास का वातावरण विपरीत हो सकता हैं किंतु अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से वातावरण को हल्का बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय व्यक्ति की मदद के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम रखना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी नई डील के फाइनल होने से अचानक से लाभ हो सकता है, लेकिन घर के किसी सदस्य या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। व्यापार में यदि आज आप को जोखिम उठाना पड़े, तो सोच समझकर ही उठाएं, नहीं तो भविष्य में आपको से नुकसान हो सकता है। दोस्ती के साथ आप किसी निवेश को करने की ना सोचें। यदि ऐसा किया, तो वह आपको परेशानी दे सकता है। आज आप अपने सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होने से खुश नजर आएंगे।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रह सकता है। आज बड़ी मात्रा में आपके हाथ धन लग सकता है, जिससे आपको संतोष होगा और अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए धन को बचा पाएंगे। व्यापार की धीमी गति के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से संतुष्टि और कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन आनंद दायक रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...