1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 अप्रैल 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल

10 अप्रैल 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि तुला राशि,वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि कुम्भ राशि , मीन राशि

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

आज किसी से विवाद हो सकता है। कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कत होगी। आपके सहयोग से किसी दोस्त के कार्य पूरे होंगे। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। जोखिम लेने से बचना होगा। कारोबार संबंधी महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका नया काम आगे बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। युवाओं कोनए अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

वृषभ राशि

आज कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। ऑफिस में अफसर आपकी सराहना करेंगे। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी विवाद में शामिल न हों। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

मिथुन राशि 

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपकी सराहना होगी। आप सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी काम में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। सगे संबंधियों से जरूरी चर्चा होगी।

कर्क राशि 

आज सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में मन लगेगा। अपने  कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। छात्रों को लाभ होगा। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। संबंधीयों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। घूमने जाएंगे। दोस्तों के साथ आज पार्टी कर सकते हैं। आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि 

आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। चिड़चिड़ापन रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है।किसी से विवाद हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ होगा। युवाओं काे कैरियर के लिए काफी परिश्रम करना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। 

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

कन्या राशि 

आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। आज जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। धर्म-कर्म  सत्संग में मन लगेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। आज  धन लाभ हो सकता है। आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी संबंधी से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा।

तुला राशि 

आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। ज्यादा जोखिम न लें। अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।  जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुसार रहेगा। विद्यार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन मिला जुला रहेगा। अचानक  किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नुकसान हो सकता है।काम ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी को सलाह न दें। आपको घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। 

धनु राशि 

आज कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से झगड़ा होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। घर का माहौल अशांत रहेगा। 

मकर राशि 

स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे।  किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। सुख-समृद्धि  में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। खानपान के दौरान सावधानी बरतें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।  

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

कुंभ राशि 

आज प्रभु की आराधना में मन लगेगा। घरेलू दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। तनाव दूर होगा। लेनदेन अच्छा रहेगा। आपकी मित्रों से भेंट होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका दिन शानदार रहेगा। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। संतानपक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। सत्संग से लाभ होगा।  

मीन राशि 

आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऋण चुका पाएंगे। निवेश कर सकते हैं।  व्यर्थ में विवाद न करें। अपनी निजी जानकारी किसी को भी देने से बचे। बाहरा जाते समय सावधान रहना होगा।  दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए चुनौती बनी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...