1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 फरवरी 2022 का राशिफल : इन राशियों को है धन लाभ का प्रबल योग, इनको मिलेगा शुभ समाचार

17 फरवरी 2022 का राशिफल : इन राशियों को है धन लाभ का प्रबल योग, इनको मिलेगा शुभ समाचार

Horoscope Rashifal 17 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि 17 फरवरी, 2022 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। गुरुवार को कुछ राशियों में अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं और राजकीय मदद भी मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को लाभ प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 17 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि 17 फरवरी, 2022 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। गुरुवार को कुछ राशियों में अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं और राजकीय मदद भी मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को लाभ प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा?

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

मेष राशि- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिश्रम थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन आय की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा व शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

वृष राशि- इस राशि के जातकों को नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। परिवार में धार्म‍िक कार्यों के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

मिथुन राशि- आज के दिन आप आत्मसंयत रहें, तो कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आज के दिन इस राशि के जातक स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी के बावजूद नए स्रोत बनने का मार्ग प्रशस्‍त होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। शुभ समाचार म‍िलेगा।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

सिंह राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- आज के दिन स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- कला या संगीत के कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व‍िपरीत पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में जल्‍दबाजी में न‍िर्णय लेने से बचें।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लाभ के अवसरों में बढ़ोत्तरी होगी।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर भी खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी आयेगी।

मीन राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहे और खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...