1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 जनवरी 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलने वाली है शुभ सूचना, जानिए अपनी राशि का हाल

17 जनवरी 2021 का राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलने वाली है शुभ सूचना, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आज आपको किसी की बात से ठेस लग सकती है। तनाव बढ़ेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका कार्य लंबित रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ उलझन रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

वृषभ

अपनों का साथ मिलेगा। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर आपको मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन

आज सगे संबंधियोॆं के साथ मुलाकात हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की संभावना है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे। थकान महसूस कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की रूझान बढ़ेगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। देर रात कर कार्य करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

कर्क

आज आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर कुछ तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद चर्चा होगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगी। युवाओं कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। आपको धनलाभ हो सकता है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आलस्य न करें। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

सिंह

आज मित्रों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है।  वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका हैं। परिवार के साथ किसी पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है।

कन्या

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। काम का दबाव कम रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। आज धर्म-कर्म में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है। विवादित स्थिति से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकाे आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। छात्रों को काफी परिश्रम करना होगा।

तुला

तबियत खराब होने की आशंका है। मेहमानों का आगमन होगा। खुशखबरी मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम ले सकेंगे। काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात के बाद तनाव दूर होगा। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें।  किसी भी अनजान की बात का भरोसा न करें। लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक

कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से बचकर रहें। कारोबार ठीक रहेगा। किसी योजना में  निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर शीघ्रता  न करें। कार्य को लेकर नई योजना बनेगी। दिनचर्या में सुधार होगा। नए काम मिलने की संभावना है। समाज से जुड़े  कार्य करेंगे।  मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार से जुड़ी  चिंता रहेगी। विरोधी चुप रहेंगे।

धनु

पढ़ें :- April 2024 fasts and festivals : चैत्र नवरात्रि और हनुमान जयंती समेत अप्रैल में पड़ेंगे ये व्रत , जानें त्योहारों की सूची

आज आप का दिन अच्छा गुजरेगा। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान आदि में खर्च होंगे।  शासकीय दफ्तरों में रूके हुए काम पूरे होंगे।सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।  निवेश से लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। आज शत्रु परास्त होंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को करने के बाद आप थकान महसूस करेंगे। नए व्यक्ति से लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों का परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। छात्रों का दिन अच्छा गुजरेगा।

मकर

व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। कर्ज की रकम वसूल कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा।  लेन-देन में शीघ्रता न करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। आज किसी फैसले को लेने में आप असहज महसूस करेंगे। नया शुरू करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की बात को माने। बुजुर्गों की सलाह लें।

कुंभ

छात्र व युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने  का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा।  पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। आज आप बेहद खुश रहेंगे। जरा सी कोशिश से काम बनेंगे। काम की सराहना होगी।  नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा।  मित्रों की मदद कर सकेंगे। मन में उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें।

मीन

बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।  पुरानी बीमारी  उभरने की आशंका है। अप्रिय खबर मिलेगी। किसी काम को लेकर  भागदौड़ अधिक होगी। किसी यात्रा को लेकर आप निर्णय नहीं कर पाएंगे। जोखिम न लें। कारोबार ठीक चलेगा। आमदनी होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। किसी अनजान घटना को लेकर भय  बना रहेगा। निर्णय लेने जल्दबाजी न करें।  शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी।

पढ़ें :- Total Solar Eclipse 2024 : इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण , जानें समय और सूतक काल  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...