1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को आज रहना होगा सतर्क, जानिए अपनी राशि का हाल

18 जनवरी का राशिफल: इन राशि के जातकों को आज रहना होगा सतर्क, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष

आज लवर्स के बीच मुलाकात नहीं हो पाएगी। कुछ प्रेमी परेशान रहेंगे। परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दंपत्ति घूमने के लिए जाएंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023 : देवी के नामों छिपा है मोक्ष का मंत्र, जपने से पूर्ण होती है मनोकामना

वृषभ

लव कपल का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। दिल की मुरादें पूरी होंगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। मुसीबत में फंस सकते हैं। नवविवाहित घूमने के लिए जाएंगे।

मिथुन

विवाहितों के बीच रोमांस रहेगा। मुलाकात के दौरान लवर्स के बीच प्यारभरी बातें होंगी। नया प्लान बनाएंगे। रिलेशनशिप मजबूत होगा। दिन अच्छा बीतेगा।

पढ़ें :- Hindu Nav Varsh 2023 : हिंदू नववर्ष गजकेसरी योग से हुआ प्रारंभ , इन राशि वालों को मिलेगी साल भर सुख-समृद्धि

कर्क

प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए बातचीत होगी। किसी एक पार्टनर को कहीं जाना पड़ सकता है। नए प्रेमी काफी खुश रहेंगे। मौजमस्ती करेंगे।

सिंह

लव पार्टनर के बीच मुश्किलें बढ़ सकती है। किसी बात की वजह से मुलाकात के दौरान मतभेद होगा। बातचीत बंद होने की नौबत आ सकती है। दंपत्तियों के बीच प्यार बढ़ेगा।

कन्या

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में पहने नौ दिन अलग अलग रंग के कपड़े , मां दुर्गा की कृपा बरसेगी

लवर्स आज एक दूसरे को सरप्राइज दे सकते हैं। किसी मित्र की पार्टी में मुलाकात होगी। बेहद खुश रहेंगे। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में नयेपन का अहसास होगा।

तुला

दफ्तर में सहयोगी एक दूसरे के करीब आएंगे। आकर्षण बढ़ेगा। प्यार भरी बातें होंगी। दंपत्तियों के बीच रोमांस रहेगा। नए प्रेमी घूमने के लिए जाएंगे। रिश्ता मजबूत होगा।

वृश्चिक

विरोधियों से आज प्रेमियो सावधान रहना होगा। बाहर घूमने के प्लान को टाल दें। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर मुलाकात न करें।

धनु

पढ़ें :- Navratri 2023 : यूपी इस नवरात्रि में रहेगा भक्तिमय , मंदिरों में गूंजेगा दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड का पाठ

दफ्तर में जिनके बीच अफेयर है वे शादी करने पर विचार करेंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। शादीशुदा पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे शहर जाएंगे।

मकर

प्रेमी आज एक दूसरे को गिफ्ट देंगे। कुछ प्रेमी मुलाकात के दौरान काफी रोमांटिक रहेंगे। दिल की बातें खूब होंगी। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे।

कुंभ

लवलाइफ शानदार रहेगी। अपने पार्टनर की यादों में खोए रहेंगे। मुलाकात  के दौरान काफी भावुक हो सकते हैं। दंपत्तियों के बीच प्यार बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफेयर शुरू हो सकता है।

मीन

प्रेमियों को अपनों का साथ मिलेगा। शादी कर सकते हैं। मित्रों की मदद मिलेगी। शादीशुदा अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगें। नवविवाहित काफी खुश रहेंगे।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023 : मां शैलपुत्री को चढ़ाएं ये भोग,सफेद वस्त्र या सफेद फूल अर्पित करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...