1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 जुलाई 2021 का राशिफल: इन 6 राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने अपनी राशि का हाल

27 जुलाई 2021 का राशिफल: इन 6 राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कर्ज रकम वापस मिलने की संभावना है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिससे आप पूर्व परिचित हों। घर का माहौल सुखद रहेगा। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। मानसिक शान्ति मिलेगी। आपको अपने सेहत प्रति सचेत रहने की जरूरत है। छात्रों का पढाई लिखाई में मन नहीं लग पायेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। 

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav 2024 : हनुमान जयंती पर बन रहा है अद्भुत शुभ योग , जानें उपाय और मुहूर्त

वृषभ राशिफल

आज काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपको और अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। इन कार्यों को आप पूरी लगन से पूरा करेंगे। आपके कैरियर के अवसरों में आने वाले समय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, शरीर में आलस्य ज्यादा रहेगा। काम के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी रिश्तेदार से भेंट हो सकती है। आज के दिन बनाई गई योजना सफल होंगी। 

मिथुन राशिफल 

अपने मित्रों के साथ आज घूमने के लिए जा सकते हैं। आज आपको ज्यादा खर्चे का सामना करना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। आज आपके अंदर किसी काम को लेकर निपुणता देखने को मिलेगी । कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह समय कुछ ख़ास अच्छा नहीं है ।उनको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जोखिम ले पाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

कर्क राशिफल

आज आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में किसी सहयोगी से बहस हो सकती है।आप बहुत अनुशासित हैं और आप बहुत ही बेहतर तरीके से अपने काम और कैरियर के मुद्दों से निपटने के लिए तैयार हैं। बुजुर्गों की सेहत को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च ज्यादा होगा। उधार दी गई रकम वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। मन में उग्रता रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशिफल 

आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। धर्म-कर्म की ओर प्रवृत्त होगे। सकारात्मक सोच के चलते आपकी हर जगह सराहना होती है और आपको इसका लाभ उठाना है। आपका कोई करीबी नए प्रोजेक्ट के लिए आपको प्रोत्साहित कर सकता है। आज परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल मिलेगा। किस्मत का साथ नहीं मिलेगी। शासकीय कार्य काफी दिक्कतों के बाद पूरा कर कर पाएंगे।

पढ़ें :- 19 अप्रैल 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

कन्या राशिफल

आज आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार से जुड़ा निर्णय लेना कठिन हो सकता है। निवेश को टालें। आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी अच्छे कार्य के ऊपर खर्च करने के आसार हैं। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। धन लाभ हो सकता है। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आपको परिवार से जुडी  जिम्मेदारियां पूरी करनी होगी। किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। आपको लाभ होगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कुसंगति को त्यागें। निवेश कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।  आपके रूके काम और योजनाओं के पूरे होने के आसार हैं। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। । आज नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हो। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा । अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

धनु राशिफल

आज नए विचार आएंगे। धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी।  आपके पास बेहतर कौशल प्रबंधन की क्षमता है। इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें । तनाव घटाने के लिए,किसी  यात्रा पर जा सकते हैं। आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। आपको लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सामान्य हालात बने रहेंगे। दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। किसी मित्र के साथ समय बिताएंगे। 

मकर राशिफल 

आज आप पूर्व से तय योजना के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे।  कार्यक्रम परिवर्तित करना पड़ सकता है । किसी रिश्तेदार से दुखद सूचना मिलेगी।आपके  सभी कार्य प्रभावित होंगे । आज भाग्य का साथ मिलेगा।  माता-पिता की सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। किसी से मतभेद हो सकता है। खानपान काे लेकर लापरवाही न करें। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। कुसंगति छोड़ें। जोखिम न लें।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

कुंभ राशिफल 

आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। हालांकि आज खर्च भी ज्यादा होगा। दफ्तर में ज्यादा काम रहेगा। छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा है। पढाई लिखाई में अच्छा मन लगेगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है । क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अऩजान लोगों से लेनदेन न करें। कारोबारियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा।

मीन राशिफल

आज आप किसी उलझन से परेशान हो सकते हैं। शांत रहने का प्रयास करना होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। किसी की धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं।  बुजुर्गों की सेवा करने से शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...