1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 मई 2022 का राशिफल : इन राशि वालों का सितारों की तरह चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

16 मई 2022 का राशिफल : इन राशि वालों का सितारों की तरह चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope 16 May 2022 : ज्योतिष में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 मई सोमवार को साल का पहला चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसे में 16 मई का दिन खास है। जानें साल के पहले चंद्रग्रहण का शुभ प्रभाव और भगवान शंकर की किन राशि वालों पर रहेगी कृपा ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 16 May 2022 : ज्योतिष में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 मई सोमवार को साल का पहला चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसे में 16 मई का दिन खास है। जानें साल के पहले चंद्रग्रहण का शुभ प्रभाव और भगवान शंकर की किन राशि वालों पर रहेगी कृपा ।

पढ़ें :- Ashunya Shayan Vrat 2023 : पुरुष धर्मपत्नी के लिए के लिए रखते हैं अशून्य द्वितीया का व्रत , बना रहता है सात जन्मों तक साथ

मेष राशि – आज के दिन कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष राशि – इस राशि के जातक आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाने का प्रयास करें।

मिथुन राशि – कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चे अधिक रहेंगे। परिवार में परेशानी बनी रह सकती हैं। शैक्षिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि – धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

पढ़ें :- Margashirsha 2023 : 28 नवंबर से होगी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए

सिंह राशि – आज के दिन सिंह राशि के जातकों को कारोबार में किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शिक्षा पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि –आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

तुला राशि – धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन-सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। माता का सहयोग म‍िलेगा।

वृश्चिक राशि – परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। कारोबार में आय वृद्धि होगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, परन्तु माता का साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

धनु राशि – नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। माता का साथ रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

पढ़ें :- 28 नवंबर 2023 का राशिफल : हनुमानजी की कृपा से बढ़ेगा व्यापार, जानिए किन लोगों को होगा धनलाभ

मकर राशि – धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें।

कुंभ राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन राशि – इस राशि के जातक शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...