लखनऊ: मंगल वक्री होकर मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक में केतु हैं। धनु में गुरु हैं। मकर में शनि हैं। चंद्रमा मीन राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है। अच्छे दिनों की ओर आप बढ़ रहे हैं।
अभी फिलहाल सारी चीजें ठीक हैं। ग्रहों की स्थिति हमेशा बदलती रहती है। चलायमान हैं सारे ग्रह। हाल-फिलहाल में कोई समस्याजनक स्थिति नहीं दिख रही है। सूर्य जब इस महीने के मध्य में तुला के होंगे तब थोड़ी समस्या आ सकती है। बाकी अभी अच्छा चल रहा है। काफी सुधार की ओर चीजें…
मन और तन दोनों से थोड़े परेशान रहेंगे। बाकी प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। थोड़ा धैर्य के साथ चलना होगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
आर्थिक मामले सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार सब कुछ आपका अच्छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करें।
शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे दिनों की ओर जा रहे हैं। शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। मानसिक, व्यापारिक और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
थोड़ी परेशानी का समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं है।प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है।सूर्यदेव को जल देते रहें।
रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, व्यापार, सम्बन्ध सब अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें। अच्छी स्थिति है।
शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। स्वास्थ्य,व्यापार, प्रेम सब बहुत अच्छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। निर्णय लेने की क्षमता पर ध्यान दें। अकारण मन परेशान हो सकता है। बजरंग बाण का पाठ करें।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, व्यापार,प्रेम अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी नए की शुरुआत हो सकती है। मां काली की अराधना करें।
वाणी अनियंत्रित हो सकती है। इस पर ध्यान दें। स्वास्थ्य,व्यापार,प्रेम अच्छा है। लेकिन पूंजी निवेश अभी न करें। गणेश जी की अराधना करें।
नायक-नायिका की भांति चमक रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ अच्छा है। ओम नम: शिवाय का जाप करते रहें।