लखनऊ: चंद्रमा और मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य कन्या राशि में हैं। बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में और शनि मकर राशि में विराजमान हैं।
ग्रहों की स्थिति अच्छी है। जनमानस अच्छे दिनों की ओर जा रहा है। पहले से काफी बेहतर ढंग से चीजें आगे बढ़ेंगी। यह पृथ्वी के लिए शुभ संकेत होगा।
शुभ समय है। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टिकोण से आप आगे जा रहे हैं। जीवन में कुछ शुभ और नया होता दिख रहा है। आगे बढ़ेंगे आप। बस बचाव पक्ष थोड़ा कमजोर है। बाकी सब ठीक ठाक है। लाल वस्तु पास रखें।
चिंताकारी स्थिति बन रही है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे चल रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम पहले से ही अच्छा चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।
चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। मसूर की दाल किसी गरीब को दान करना अच्छा रहेगा।
रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्यापार के मामले में सफल होते दिख रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ने-लिखने में मन लगाइए। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम,व्यापार सही चलने लगा है। आप आगे बढ़ेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। घर में कुछ खुशहाली सा होगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चलने लगा है। मसूर की दाल दान करें।
रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसाय के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नया होने वाला है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कड़क भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। कुटुम्बीजनों से उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।