1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. बुधवार 22 फरवरी, 2023 का राशिफल: कर्क राशि के लोग यात्रा पर जाने से बचें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

बुधवार 22 फरवरी, 2023 का राशिफल: कर्क राशि के लोग यात्रा पर जाने से बचें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

मेष राशि :- आज  नौकरी में तरक्की के योग हैं।  प्रोफेशनल स्तर पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

By अनूप कुमार 
Updated Date

बुधवार 22 फरवरी, 2023 का राशिफल

पढ़ें :- Gulab Ka Totka : गुलाब के टोटके से मिलती है सफलता, बजरंगबली सर्व मनोकामना पूरी करते हैं

मेष राशि :- आज  नौकरी में तरक्की के योग हैं।  प्रोफेशनल स्तर पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

वृषभ राशि :- आज अपने अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि :- आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी समारोह या धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज  शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

पढ़ें :- Dream secret : स्वप्न में पानी देखने का ये होता है फल, जानिए सपने कैसे मचाते है जीवन में हलचल

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि :- आज  रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि :- आज  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद होने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज  परिजनों के साथ पिकनिक या कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि :- आज क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यता विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज  अनुपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। परिजनों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

पढ़ें :- Chamatkari Totke In Hindi :  ये चमत्कारी टोटके जीवन बदल देते है,  सफलता पाने के लिए  बेहद कारगर हैं

कुम्भ राशि :- आज नये कार्यों की शुरुआत जोश के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ और सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा।  प्रोफेशनल मामले में किसी काम पर नियंत्रण बनाए रखें। पढ़ाई से ब्रेक लेकर कोई नया स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...