1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Houthis Seized Ship: यमन के Houthi rebels ने UAE के जहाज पर किया कब्जा,भारतीय प्रशासन ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया

Houthis Seized Ship: यमन के Houthi rebels ने UAE के जहाज पर किया कब्जा,भारतीय प्रशासन ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया

हूती विद्रोहियों ने UAE के जहाज पर  कब्जा कर लिया है। यमन के हूती होदेइदाह बंदरगाह के पास विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात के रवाबी नाम के जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Houthis Seized Ship : हूती विद्रोहियों ने UAE के जहाज पर  कब्जा कर लिया है। यमन के हूती होदेइदाह बंदरगाह के पास विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात के रवाबी नाम के जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। कब्जे वाले इस जहाज में कुल 11 लोग सवार थे। क्रू के इन लोगों में 7 भारत के हैं। ये जगह यमन में है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग्ची ने जानकारी दी कि भारत के सभी लोगों की सुरक्षित रिहाई के लिए भारतीय प्रशासन ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- America : अमेरिका नाइजर से सैनिकों को वापस बुलाएगा , लाएगा बदलाव

बाग्ची ने कहा, ‘हूतियों द्वारा 2 जनवरी, 2022 को यूएई के जहाज को कब्जे में लिए जाने के मामले में भारत सरकार  करीबी से नजर बनाए हुए है। हम जहाज का संचालन करने वाली कंपनी के संपर्क में हैं और उन्हें बता दिया है कि जहाज पर सवार 11 लोगों में से 7 भारत से हैं। हमें कंपनी और दूसरे स्रोतों से जानकारी मिली है कि क्रू के सभी भारतीय सदस्य सुरक्षित हैं। भारत सरकार उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...