1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिसे जिन्ना से प्यार है वो पाकिस्तान को कैसे दुश्मन मान सकता है, ​अखिलेश यादव पर संबित पात्रा का हमला

जिसे जिन्ना से प्यार है वो पाकिस्तान को कैसे दुश्मन मान सकता है, ​अखिलेश यादव पर संबित पात्रा का हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। सोमवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने एक प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्ना से प्यार करने वाले कैसे पाकिस्तान को अपना दुश्मन मान सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। सोमवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने एक प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन्ना से प्यार करने वाले कैसे पाकिस्तान को अपना दुश्मन मान सकते हैं।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक

संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) का बयान दुखद, चिंताजनक ओर शर्मनाक है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने बयान पर पश्चाताप करें। 2017 के बाद से यूपी में विकास की राजनीति शुरू हुई है। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी संबित पात्रा ने अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सपा की सूची में अधिकतर उम्मीदवार गुंडे और मवाली भरे पड़े हैं।

इसके साथ ही नाहिद हसन को लेकर भी संबित पात्रा (Sambit Patra) ने उनको घेरा। उन्होंने कहा कि अगर आतंकी कसाब जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी चुनाव में उतारने से नहीं हिचकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को ओपिनियन पोल भी बेकार लगने लगा। 10 मार्च के बाद उन्हें ईवीएम भी बेकार लगने लगेगा। संबित ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व्हाट्सएप से टिकट बांट रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं आखिर अखिलेश को किस बात का भय है।

 

 

पढ़ें :- RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...