1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. RSS-BJP कब तक असलियत से जनता को गुमराह कर देश को कमज़ोर करेगी, वैश्विक भूख सूचकांक के आंकड़े पर बोले राहुल गांधी

RSS-BJP कब तक असलियत से जनता को गुमराह कर देश को कमज़ोर करेगी, वैश्विक भूख सूचकांक के आंकड़े पर बोले राहुल गांधी

वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) के आंकड़े सामने आएं हैं। इस आंकड़े के हिसाब से भारत में पहले से ज्यादा भुखमरी बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत छह पायदान नीचे खिसक गया है और 121 देशों में अब भारत 107वें स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं भारत से अच्छी स्थिति पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की इस आंकड़े में बताया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) के आंकड़े सामने आएं हैं। इस आंकड़े के हिसाब से भारत में पहले से ज्यादा भुखमरी बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत छह पायदान नीचे खिसक गया है और 121 देशों में अब भारत 107वें स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं भारत से अच्छी स्थिति पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की इस आंकड़े में बताया गया है।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

हालांकि, इस आंकड़े को सरकार ने खारिज कर दिया है। वहीं, अब इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, RSS-BJP कब तक असलियत से जनता को गुमराह कर, भारत को कमज़ोर करने का काम करेगी?

रविवार को ट्वीट कर इस मामले पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा है कि, ‘भूख और कुपोषण में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर!अब प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कहेंगे, ‘भारत में भुखमरी नहीं बढ़ रही है बल्कि दूसरे देशों में लोगों को भूख ही नहीं लग रही है।’ RSS-BJP कब तक असलियत से जनता को गुमराह कर, भारत को कमज़ोर करने का काम करेगी?’ बता दें कि, वैश्विक भूख सूचकांक 2022 के आंकड़े के मुताबिक, 121 देशों में अब भारत 107वें स्थान पर है।

 

 

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...