1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Hrithik Roshan बने इस एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के Brand Ambassador

Hrithik Roshan बने इस एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के Brand Ambassador

फैंस बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John abraham) की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' ('Satyamev Jayate 2') का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John abraham) का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। ये फिल्म जहां पहले 26 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ल्यूपिनलाइफ के बी वन ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दवा निर्माता ल्यूपिन ने कहा कि उसके उपभोक्ता स्वास्थ्य कारोबार ने रितिक रोशन को अपने एक आयुर्वेदिक एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के लिए अनुबंधित किया है।

पढ़ें :- Aarti Singh- Deepak Wedding: आज गोविंदा की भांजी आरती सिंह दीपक चौहान संग लेंगी 7 फेरे

मुंबई की कंपनी ने रितिक रोशन को ल्यूपिनलाइफ के बी वन ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ल्यूपिन इंडिया रीजन फॉर्म्युलेशन के अध्यक्ष, राजीव सिब्बल ने एक बयान में कहा कि रितिक स्वस्थ जीवन एवं चुस्त-दुरुस्त जीवनशैली की वकालत करते हैं और बी वन वयस्कों की थकान से निपटने में मदद करता है।

रितिक रोशन की बॉडी, एक्टिंग और डांस के सभी दीवाने हैं। रितिक की शानदार हेल्थ और बॉडी लोगों को प्रेरित करती है। इसी के चलते सुपरस्टार कई ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए थे। वह जल्द ही विक्रम वेधा के रीमेक में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...