1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hartalika Teej Special : हरतालिका तीज पर प्रियजानों को दें शुभकामनाएं

Hartalika Teej Special : हरतालिका तीज पर प्रियजानों को दें शुभकामनाएं

भारतीय व्रत, त्योहार की श्रृंखला में हरतालिका तीज व्रत का महत्व बहुत अधिक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: भारतीय व्रत, त्योहार की श्रृंखला में हरतालिका तीज व्रत का महत्व बहुत अधिक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। साल 2021 का हरतालिका व्रत 9 सितंबर दिन गुरुवार को पड़ा रहा है।आयु और सौभाग्य से जुड़े इस व्रत में भारतीय नारियों की विशेष आस्था हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Vrat Tyohar 2024 : आज से पवित्र माह वैशाख शुरू , जल दान के लिए अत्यन्त फलदायी माना गया है

हरतालिका तीज अखंड सौभाग्य का व्रत है, जिसे सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं दोनों रखती हैं। इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें ये व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की आस में इस व्रत करती हैं। सभी व्रतों में सबसे कठिन हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत को माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है, ताकि मनवांछित फल मिल सके। हरतालिका तीज (Hartalika Teej) विशेष तौर पर उत्तर भारत के राज्यों में ज्यादा मनाई जाती है। इस दिन को और खास मनाने के लिए आप अपने प्रियजनों को मैसेज, कोट्स, फोटोज भेजकर हरतालिका तीज की शुभकामनाएं व बधाई संदेश भेज सकती हैं।

इन मंत्रों से करें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा

मां पार्वती को प्रसन्न करने के मंत्र

ॐ शिवाये नम:। ॐ उमाये नम:। ॐ पार्वत्यै नम:। ॐ जगद्धात्रयै नम:। ॐ जगत्प्रतिष्ठायै नम:। ॐ शांतिरूपिण्यै नम:।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

भगवान शिव को प्रसन्न करने के मंत्र

ॐ नम: शिवाय। ॐ हराय नम:। ॐ महेश्वराय नम:। ॐ शम्भवे नम:। ॐ शूलपाणये नम:। ॐ पिनाकवृषे नम:। ॐ पशुपतये नम:।

हरतालिका तीज मंत्र
नन्द-गोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम: गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

 

बधाई संदेश

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा , करें ये उपाय

मां पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखे,
आपको तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...