नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दरिंदो ने एकबार फिर इन्सानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। दरिंदो ने कुछ दिन पहले ही दफनाई गई महिला का शव निकालकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना स्थल पर परिस्थितियों को देखते हुए यही लग रहा था कि मुर्दे के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया है। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पंहुची तो स्थानीय लोग आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।
जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गिरधरपुर-तुमरैल में बीमारी के चलते 56 वर्षीय महिला की मौत हो गयी थी जिसका शव गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया था। लेकिन जब शव कई दिन बीतने के बाद पास के खेते में मिला तो गांव में अफरा तफरी मच गयी। म्रत महिला का हाथ व पैर भी गायब थे।
जबसे महिला की मौत हुई थी तभी से रोजाना सुबह, शाम उसका पति उसकी कब्र पर अगरबत्ती लगाने जाता था। शुक्रवार को भी उसका पति कब्र पर गया था, तब सब कुछ पहले जैसा था लेकिन शनिवार सुबह जब उसका पति अगरबत्ती लगाने पहुंचा तो कब्र खुदी हुई थी और अन्दर से शव भी गायब था। पति ने शोर मचाया तो आस पास के लोगा एकत्र हो गये। तलाश की गयी तो पास के खेते में महिला का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। मनोचिकित्सकों की माने तो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले ज्यादातर मानसिक बीमारी से ग्रसित रहते हैं।