इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। एक शख्स छुटटी वाले दिन अपनी सहकर्मी के साथ मूवी देखने गया था। पत्नी को घर पर ही छोड़ गया था। जैसे ही पत्नी को जानकारी मिली तो पत्नी अपनी बहन के साथ मूवी हॉल पंहुच गयी और पति के साथ मौजूद लड़की को जमकर पीट दिया। यही नही जब पति लड़की को बचाने आया तो पत्नी व साली ने उसकी भी धुलाई कर दी।
शख्स अपने घर में किसी को बिना बताये चुपचाप अपनी सहकर्मी के साथ मूवी देखने गया था, ये बात जैसे ही पत्नी को पता चली तो पत्नी ने अपनी बहन को बताया। पत्नी को पहले से भी पति पर थोड़ा शक हो गया था तो वह पति पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच जब छुटटी के दिन पति काफी देर तक नजर नही आया तो उसने पता लगाया। जैसे ही पता चला कि वह अपने साथ काम करने वाली लड़की के साथ मूवी देखने गया है तो वह हॉल पंहुच गयी।
शख्स की पत्नी और साली ने जाते ही उस लड़की की पिटाई शुरू कर दी। उसके बाल पकड़कर दोनो बाहर खींच लाई और उसपर लात घूंसे चलाने शुरू कर दी। बीच बीच में पति को भी उन्होने जमकर धुना। वहीं कुछ लोगो ने इस घटना का मोबाईल से वीडियो बना लिया। वहीं मौका पाकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस मौके पर पंहुच गयी।