1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Hydrating Foods : गर्मियों का हीरा कहते है इन फूड्स को,  पूरा करते है शरीर में पानी की कमी

Hydrating Foods : गर्मियों का हीरा कहते है इन फूड्स को,  पूरा करते है शरीर में पानी की कमी

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मियों का मौसम  उमस और लू अपने साथ ले आता है। इस मौसम पानी की जरूरत 24 घंटे बनी रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hydrating Foods : मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।गर्मियों का मौसम  उमस और लू अपने साथ ले आता है। इस मौसम पानी की जरूरत 24 घंटे बनी रहती है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए इस मौसम में  पानी पीते रहना चाहिए। इस मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम है। हाइड्रेट रहने के लिए पर्याप्त पानी पीने (Foods) की सलाह दी जाती है। आइए जानें पानी (Water) से भरपूर कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ें :- Lassi In Summer : गर्मियों लिए उत्तम ईंधन का काम करती है मीठी लस्सी , जानें इसके फायदे

सेब
सेब में लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। ये विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

खीरा
खीरा पानी से भरपूर होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसमें पोटेशियम होता है। ये हीट स्ट्रोक को रोक सकता है। खीरा मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल खीरे में फिसेटिन नामक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है। ये मस्तिष्क के बेहतर कामकाज में मदद करता है।

तरबूज
ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और गर्मी के मौसम में सबसे अधिक पसंद किए जाने फलों में एक है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। ये हीट स्ट्रोक से लड़ने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये फल हृदय रोगों को रोकने में भी मदद करता है।

पढ़ें :- Aam Panna Recipe: गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बस एक ड्रिंक है काफी, आसान तरीके से घर में बनाये आम पन्ना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...