1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब जीते जी कभी सपा में नहीं जाऊंगा , वहां से मुझे बहुत मिले हैं धोखे : शिवपाल सिंह यादव

अब जीते जी कभी सपा में नहीं जाऊंगा , वहां से मुझे बहुत मिले हैं धोखे : शिवपाल सिंह यादव

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झूंसी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने अपनी भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला है।शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी से बहुत बार धोखा खा चुका हूं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झूंसी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने अपनी भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  (SP President Akhilesh Yadav) को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी से बहुत बार धोखा खा चुका हूं। इसलिए अब सपा में जाने के लिए मैं भविष्य में सपा से कोई भी समझौता नहीं करूंगा। इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 2024 में बीजेपी से गठबंधन करने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) निकाय चुनाव ( Local Body Elections) भी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

शिवपाल  ने भाजपा से गठबंधन के दिए संकेत

इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) से 2024 में भाजपा से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा तो वह इस सावल को बड़ी चतुराई से टाल गए, लेकिन उन्होंने इस संभावना से इनकार भी नहीं किया। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि, अभी हम पूरे प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  को मजबूत कर रहे हैं। किसके साथ गठबंधन करना है, चुनाव नजदीक आने पर तय करूंगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पार्टी की कमियां देख लेते और टिकटों का बंटवारा सही ढंग से कर लेते तो इस समय यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार होती।

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भाजपा सरकार में नौकरशाही के निरंकुश होने और भ्रष्टाचार का भी गंभीर आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि नौकरशाही जनता की सुन नहीं रही है। मुख्यमंत्री रोज चिल्ला रहे हैं, लगातार भाषणों में बोल रहे हैं लेकिन नौकरशाही के कानों पर पर जूं नहीं रेंग रही है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री रोज कब्जे करने वालों की बात करते हैं लेकिन लगातार कब्जा बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- NAUTANWA:सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गए व्यक्ति की मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...