IAS-IPS Transfer: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के दिन करीब आते जा रहे हैं। एक सप्ताह के बाद प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने भी वादों का पिटरा खोलना शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो आचार संहिता से पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं।

इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी बदले जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही तबादलों की लिस्ट पर मुहर लगा देगी। सूत्रों की माने तो उन जिलों के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी को हटाया जा सकता है, जहां पर कानून व्यवस्था के साथ ही जिला प्रशासन पर सवाल उठे हैं। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि, कई जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादलों की लिस्ट बनी हुई है, जिस पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है।
समय पर होगा यूपी चुनाव
राजधानी लखनऊ में हुई चुनाव आयोग की बैठक के बाद से मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने संकेत दिए थे कि विधानसभा चुनाव अपने समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा था कि, चुनाव के मद्देनजर फाइनल वोटर लिस्ट 5 जनवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पहली बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट के जरिए घर से ही मतदान की व्यवस्था का भी ऐलान किया है।