1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS Transfer: हिंसा के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटाया गया, सूर्यपाल गंगवार लखनऊ के नए जिलाधिकारी

IAS Transfer: हिंसा के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को हटाया गया, सूर्यपाल गंगवार लखनऊ के नए जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम 21 आईएएस अफसरों का तबादल किया। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम शामिल हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को हटाया गया है। वहीं, अब सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम 21 आईएएस अफसरों का तबादल किया। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम शामिल हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को हटाया गया है। वहीं, अब सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

इसके साथ ही कृष्ण करुणेश को गोरखपुर का नए जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी अलीगढ़, जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी बस्ती, प्रतीक्षारत चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन, झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा, प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद नियुक्त किया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...