उत्तर प्रदेश शासन ने तीन आईएएस अफसरों का तबादला किया है।
IAS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने तीन आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें राकेश कुमार प्रथम विशेष सचिव राजस्व विभाग बनाए गए। इसके साथ ही खेम पाल सिंह विशेष सचिव परिवहन बनाएं गए और राम नारायण सिंह यादव विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग बनाए गए हैं।
सूत्रों की माने तो यूपी में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कई जिलों के डीएम और कप्तान बदलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस पर मुख्यमंत्री की मुहर लगेगी, जिसके बाद तबादले किए जाएंगे।