1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कृषि कानून नहीं हुए वापस तो आंदोलन चलता रहेगा : राकेश टिकैत

कृषि कानून नहीं हुए वापस तो आंदोलन चलता रहेगा : राकेश टिकैत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों ने चक्का जाम किया। दोपहर 12 से 3 बजे तक किसानों ने चक्का जाम किया। वहीं, इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अगर नए कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

सरकार अगर ऐसा नहीं की तो ये आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन पूरे देश में होगा। टिकैत ने कहा कि हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों को नोटिस देकर डरा रही है लेकिन किसान डरने वाले नहीं हैं। किसानों की डाली मिट्टी पर जवान का पहरा है।

इससे व्यापारी हमारी जमीन पर बुरी नजर नहीं डालेगा। हमारा मंच और पंच एक ही है। सरकार वार्ता के लिए बुलाएगी तो हम तैयार हैं। टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार को व्यापारियों से लगाव है, किसानों से नहीं।

 

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...