नई दिल्ली। शादी विवाह को पवित्र माना जाता है। शादी के बाद दो परिवार के बंधन जुड़ते हैं। विवाह के बाद सुहागरात को वैवाहिक जीवन का पहला पड़ाव माना जाता है। शादी के पहली रात दुल्हे और दुल्हन के मन में कई प्रश्न रहते हैं। दुल्हा के अंदर संकोच और घबराहट रहती है। वहीं, दुल्हान के लिए मायका छोड़कर नए घर जाने की खुशी और एक बेचैनी भी रहती है। आईए जानते हैं कि शादी के बाद शारीरिक रूप से एक दूसरे को सौंपने के अलावा शादी की पहली रात में कपल्स क्या क्या करते हैं।
शादी के बाद करते हैं आराम
शादी के बाद ज्यादातर कपल आराम करते हैं। कई दिनों की भीड़ भाड़ के बाद वह अकेले सुकून की जगह चाहते हैं। इन सभी रिवाजों को पूरा करने के बाद सुहागरात के समय दोनों को शांत माहौल और आराम करने के लिए समय मिल पाता है। इस समय वो शारीरिक संबंध बनाने के बजाय आराम करना ज्यादा बेहतर समझते हैं।
जीवनसाथी से तसल्ली से मुलाकात
फर्स्ट नाईट पर अपने जीवनसाथी से तसल्ली से मुलाकात करने का उन्हें मौका मिलता है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने पर ज्यादा जोर देते हैं। लाइफटाइम के लिए चलने वाली इस रिश्ते की नींव वो विश्वास और प्यार के साथ रखने में यकीन करते हैं।
हनीमून को लेकर बड़ा क्रेज
हनीमून तक रुकना कई कपल्स के बीच हनीमून को लेकर बड़ा क्रेज रहता है। दोनों मिलकर अपने हनीमून के लिए एक खूबसूरत जगह का चुनाव करते हैं और वहां की टिकट और होटल रूम बुक कर लेते हैं। मौजूदा समय में लड़का लड़की दोनों ही वर्किंग होते हैं। ऐसे में ज्यादा छुट्टियां मिल पाना मुश्किल होता है। शादी के बाद बिना देर किए न्यूली मैरिड कपल हनीमून पर निकलने की तैयारी में बिजी हो जाते हैं।