1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Tourist places trip: नवंबर में बना रहें है बाहर घूमने जाने का प्लान तो इन शानदार जगहों पर जा सकते हैं

Tourist places trip: नवंबर में बना रहें है बाहर घूमने जाने का प्लान तो इन शानदार जगहों पर जा सकते हैं

भारत में नवंबर के महीने का मौसम बहुत ही सुहावना होता है।यह मौसम घूमने और यात्रा करने के लिए बहुत ही सुगम माना जाता है। इस माह में देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून बीत जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tourist places trip: भारत में नवंबर के महीने का मौसम बहुत ही सुहावना होता है।यह मौसम घूमने और यात्रा करने के लिए बहुत ही सुगम माना जाता है। इस माह में देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून बीत जाता है। गुलाबी ठंड का मौसम शुरू हो जाता है। इस कारण पर्यटन प्रेमियों केक लिए यह समय विल्कुल माना जाता है। इस महीने में मौसम ना तो ज्यादा गर्म होता है और ना ही बहुत ठंडा। इसके साथ साथ बारिश भी खत्म हो जाने के कारण भारत के पर्यटक स्थलों की सुन्दरता भी अपने चरम पर होती है, जो पर्यटकों को बाहर निकलकर यात्रा करने पर मजबूर कर देती हैं।

पढ़ें :- Summer Plant Care : बालकनी में लगे पौधों को सूखने से ऐसे बचाएं गर्मियों की छुट्टियों में , हरे भरे रहेंगे

नवंबर का महीना भारत में घूमने के लिए एक ऐसा समय होता है, जब आप भारत के ऐतिहासिक स्थलों से लेकर धार्मिक स्थलों तक, रोमांचक एक्टिविटीज से लेकर पहाड़ी परिदृश्यों का अनुभव करने तक, और नेशनल पार्को में वन्य जीवो के देखने से लेकर समुद्र तटो पर मौज मस्ती करने तक सभी गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते है।

 

 

पढ़ें :- Home decoration: कमरे या घर को खूबसूरत बनाने के लिए पर्दो का चुनाव करते समय ध्यान रखें ये बातें

साँची
साँची मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से 46 कि.मी. की दूरी पर उत्तर-पूर्व के रायसेन जिले में बेतबा नदी के किनारे पर स्थित है। यह स्थल अपनी आकर्षित कला कृतियों के लिए विश्व विख्यात है। इस स्थान पर मौजूद मूर्तियों और स्मारकों में बौद्ध कला और वास्तु कला की अच्छी झलक देखने को मिलती है।साँची स्तूप,अशोक स्तंभ,ग्रैंड गुंबद पत्थर,पूर्वी गेटवे,गुप्त मंदिर यहां घूमने की सुन्दर जगह है।

 

 

उज्जैन
यदि आप घूमने के लिए भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को सर्च कर रहे है, तो उसके लिए आपको मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उज्जैन की यात्रा करना चाहिये। उज्जैन क्षिप्रा नदी के तट पर बसा एक प्राचीन शहर है जो अपने कई मंदिरों के लिए जाना जाता है। महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। यह वह जगह है जहाँ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित है।

पढ़ें :- How to Store Green Coriander: इस तरह से स्टोर करें हरी धनिया हफ्ते भर तक रहेगी ताजा, न ही खराब होगी और न पीली पड़ेगी

 

गोवा
देश के पश्चिमी तट पर स्थित गोवा नवंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नवंबर के अंत तक आते-आते यहां के लोग पूरी तरह से फेस्टिव मूड में आ जाते हैं। खूबसूरत वातावरण के बीच यहां आप शानदार तरीके से छुट्टियां बिता सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...