1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. अगर सिक्किम जाने का बना रहे हैं आप प्लान,तो इन दो जगहों का ज़रूर करें दीदार

अगर सिक्किम जाने का बना रहे हैं आप प्लान,तो इन दो जगहों का ज़रूर करें दीदार

सिक्किम भले ही एक छोटा सा राज्य है,लेकिन खूबसूरत वादियों से लेकर प्राकृतिक नज़ारों का लुत्फ उठाने के लिए सिक्किम की सैर बेस्ट कही जाती है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

सिक्किम भले ही एक छोटा सा राज्य है,लेकिन खूबसूरत वादियों से लेकर प्राकृतिक नज़ारों का लुत्फ उठाने के लिए सिक्किम की सैर बेस्ट कही जाती है।आज हम आपको सिक्किम की कुछ शानदार जगहों के नाम ,बताने वाले हैं,जिनका रुख करके आप अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।तो चलिए फिर शुरू करते हैं।

पढ़ें :- सिक्किम जाने का बना रहे हैं आप प्लान,तो इन दो जगहों का ज़रूर करें दीदार

 

1 -त्सोमगो लेक का नाम रोमांटिक जगहों में शुमार है,ये जगह सिक्किम की राजधानी गंगटोक से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।बता दें कि सर्दियों में त्सोमगो लेक पूरी तरह जम जाती है।वहीँ बसंत के दस्तक देते ही झील की सुंदरता कई खूबसूरत फूलों से खिल उठती है।बता दें कि 12,400 फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस लेक को चांगु झील के नाम से पहचाना जाना जाता है।

 

2 -इसके अलावा सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 3 घंटे का सफर करके आप जुलुक तक पहुंच सकते हैं।जी हाँ रास्ते में 32 हेयरपिन मोड़ आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगी।वैसे तो जुलुक सिक्किम का एक छोटा सा खूबसूरत गांव है।लेकिन यहां से 11 फीट की ऊंचाई पर स्थित थुंबी व्यू प्वाइंट कंचनजंघा चोटी के शानदार नजारों के लिए मशहूर है और इसके साथ ही जुलुक की ट्रिप के दौरान कपुप लेक या हाथी झील का दीदार आपके लिए बेस्ट आप्सन हो सकता है।

पढ़ें :- सिक्किम जाने का बना रहे हैं आप तो इन जगहॉ पर जान ना भूलें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...